---Advertisement---

RRC WR Apprentice Recruitment 2026 Apply Online – 5349 Posts | 10th ITI Pass Railway Apprentice Form

By: Rojgar Result Bharat

On: April 6, 2026

RRC WR Apprentice Recruitment 2026
---Advertisement---

RRC WR Apprentice Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और भारतीय रेलवे में बिना किसी लिखित परीक्षा के Apprentice के पद पर सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते है, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। पश्चिमी रेलवे (Western Railway) ने 18 फरवरी 2026 को Engagement of Apprentices का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो रेलवे के साथ अपना करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। इसी वजह से इस लेख में हम आपको RRC WR Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ी पूरी और सही जानकारी विस्तार से बताएंगे।

आपको बता दें कि RRC WR Apprentice Recruitment 2026 के तहत कुल 5,349 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी 2026 से लेकर 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और भारतीय रेलवे में Apprentice के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर पा सकते हैं💥

इस लेख में हम आपको RRC WR Apprentice 2026 से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी के साथ योग्यता, आयु सीमा, ट्रेड वाइज वैकेंसी, चयन प्रक्रिया, स्टाइपेंड और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप प्रस्तुत करेंगे, इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

🔍 RRC WR Apprentice Recruitment 2026 – Overview

विवरण का नाम संबंधित जानकारी
भर्ती बोर्ड का नामRailway Recruitment Cell (RRC)
रेलवे ज़ोन का नामWestern Railway (WR)
लेख का नामRRC WR Apprentice Recruitment 2026
नौकरी का प्रकारApprentice Training
विज्ञापन संख्याRRC/WR/04/2025
पद का नामApprentice (Act Apprentice)
कुल पद5,349
आवेदन प्रारंभ तिथि21 फरवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 मार्च 2026 (05:00 बजे शाम)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrc-wr.com

📌 RRC WR Apprentice Recruitment 2026 क्या है?

इस लेख में हम सभी अभ्यर्थियों का हार्दिक स्वागत करते हैं। आपको बता दें कि RRC WR Apprentice Recruitment 2026 पश्चिमी रेलवे (Western Railway) द्वारा निकाली गई एक अप्रेंटिस भर्ती है। इसके अंतर्गत 10वीं पास और ITI किए हुए उम्मीदवारों को रेलवे के अलग-अलग डिवीज़न और वर्कशॉप में Apprentice के रूप में प्रशिक्षण दिया जाता है।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होती। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में मिले अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाता है। Apprentice के रूप में चुने गए अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाता है, जिससे वे सीखते-सीखते अपनी आर्थिक जरूरतों को भी पूरा कर पाते हैं।

इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रेलवे से जुड़े तकनीकी कामों की असल और व्यावहारिक जानकारी देना है, ताकि वे आगे चलकर रेलवे या किसी अन्य सरकारी व निजी क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकें।

📅 Important Dates – RRC WR Apprentice 2026

तिथि से संबंधित विवरण निर्धारित समय
अधिसूचना जारी होने की तिथि 18 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 21 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 (05:00 बजे शाम)
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि बाद में सूचित की जाएगी

👉 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें, बल्कि किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।

🎓 Educational Qualification (योग्यता)

RRC WR Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्न योग्यताएँ पूरी करनी होंगी, जो इस प्रकार है –

  • उम्मीदवार 10वीं (Matric) पास होना चाहिए,
  • 10वीं में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है।
  • संबंधित ट्रेड में ITI Certificate (NCVT / SCVT से मान्यता प्राप्त) होना चाहिए।

 कृपया ध्यान दें: बिना ITI वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

🎂 Age Limit (आयु सीमा)

  • आवेदक की आयु सीमा की गणना 23 मार्च 2026 के अनुसार होगी।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।

 Age Relaxation (आरक्षण)

आरक्षित वर्ग (Category) आयु में छूट (Age Relaxation)
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) 5 वर्ष की छूट
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – NCL) 3 वर्ष की छूट
दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD) 10 वर्ष की छूट
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) सरकारी नियमों के अनुसार

🛠️ Trade Wise Vacancy Details – RRC WR Apprentice 2026

यहाँ पर हम आपको RRC WR Apprentice 2026 से जुड़ी सभी ट्रेडों की जानकारी बहुत ही सरल तरीके से दिए हैं, ताकि आप यह समझ सकें कि किस ट्रेड में कितनी सीटें हैं और अपने लिए सही विकल्प चुन सकें।

ट्रेड / विवरणसंख्या
Fitter1614
Electrician1217
Welder532
PASSA280
Electronics Mechanic236
Mechanic Diesel207
Painter190
Carpenter184
Refrigerator (AC) Mechanic184
Pipe Fitter176
Plumber136
Wireman126
Draftsman (Civil)87
Turner75
Stenographer40
Machinist Grinder25
Forge & Heat Treater16
Machinist14
Mechanic Motor Vehicle10
Grand Total5349

नोट: ऊपर दी गई ट्रेड-वाइज रिक्तियां आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार दी गई हैं। किसी भी प्रकार के बदलाव या अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखनी चाहिए।

💰 Application Fee

RRC WR Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन करने से पहले आवेदन शुल्क की जानकारी जरूर देख लें, ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो।

उम्मीदवार की श्रेणी (Category) आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य (UR) / ओबीसी (OBC) ₹100/-
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) कोई शुल्क नहीं
महिला उम्मीदवार (All Categories) कोई शुल्क नहीं
दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD) कोई शुल्क नहीं

नोट: आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

🧾 Selection Process – बिना परीक्षा भर्ती

RRC WR Apprentice Recruitment 2026 में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया merit-based होगा,

  • रेलवे सबसे पहले educational qualification और documents verify करेगा।
  • 10वीं + ITI के अंकों के आधार पर Merit list तैयार की जाएगी।
  • Merit list में नाम आने के बाद, सभी दस्तावेज़ सत्यापन होंगे।
  • इसके बाद Basic medical fitness test हो सकता है।
  • सब कुछ सही होने पर, appointment letter जारी होगा।

🗂️ Documents Required – दस्तावेज़

अगर आप RRC WR Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार कर लें, ताकि फॉर्म भरते समय आपको किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

  • 10वीं कक्षा का मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • ITI प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Recent Photo)
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

💸 Salary & Stipend – वेतन

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो इस प्रकार है –

💰 वेतन निधि💵 मासिक लाभ
रेलवे अप्रेंटिस₹7,700 – ₹8,050 प्रतिमाह
प्रशिक्षण अवधिप्रशिक्षण के दौरान भी मासिक धनराशि जारी

💻 RRC Western Railway Apprentice 2026 – ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

अगर आप RRC Western Railway Apprentice 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो इस प्रकार से हैं –

स्टेप 1 – पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन डिटेल्स प्राप्त करें

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको RRC Western Railway की आधिकारिक वेबसाइट के होम – पेज पर आना होगा, जो इस प्रकार का होगा –
RRC WR Apprentice Recruitment 2026
  • होम – पेज पर आपको ‘Notification for Engagement of Apprentices for the year 2025-26’ का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
  • क्लिक करने के बाद ‘Click here to Apply Online’ का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा,
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जो इस प्रकार होगा,
RRC WR Apprentice Recruitment 2026
  • अब यहां पर आपको ‘Click Here To Register’ का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका ‘New Registration Form’ खुलकर आ जाएगा जिसे आपको धैर्यपूर्वक भरना होगा,
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर देना है,
  • Registration successful होने पर आपको ‘Registration ID‘ और ‘Password‘ मिलेगा। इसे save लेना होगा।

स्टेप 2 – पोर्टल में लॉगिन कर तुरंत अप्लाई करें

  • सफलतापूर्वक न्यू रजिस्ट्रैशन करने के बाद आपको पोर्टल मे लॉगिन पेज पर आना होगा, जो इस पर होगा,
RRC WR Apprentice Recruitment 2026
  • अब यहां पर आपको ‘Registration ID’ और ‘Password’ डालकर लॉगिन पर क्लिक करना होगा,
  • पोर्टल मे लॉगिन करने के बाद आपके सामने Online Application Form खुलेगा जिसमें मांगी जाने वाली सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा,
  • इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, और
  • अन्त मे, “Final Submit” बटन पर क्लिक करके ‘Application Slip / Receipt‘ डाउनलोड कर लेना होगा आदि।

ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप RRC Western Railway Apprentice 2026 में आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपने अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का सुनहरा मौका पा सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंकलिंक
Apply Online Click Here
Official Notification Download PDF
Latest Sarkari Yojna Visit Now
WhatsApp Channel Join Now
Official Website Visit Now

🔑 FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या 10वीं पास बिना ITI के apply कर सकते हैं?

नहीं, ITI certificate mandatory है।

क्या यह recruitment online होगा?

हाँ, apply completely online होगा।

Selection में लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, merit-based selection होगा।

Salary कितनी मिलेगी?

लगभग ₹7,700 – ₹8,050 / month

Merit list कब आएगी?

Official website पर April 2026 तक।

✅ Conclusion (निष्कर्ष)

RRC Western Railway Apprentice 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो रेलवे में अप्रेंटिस के रूप में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। यदि आप तय समय पर ऑनलाइन आवेदन करते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार सही जानकारी के साथ आगे बढ़ते हैं, तो इस भर्ती में चयन होना पूरी तरह संभव है।

इस लेख में हमने RRC WR Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ—जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन तरीका, वेतन/स्टाइपेंड और आवश्यक दस्तावेज़—को सरल और स्पष्ट भाषा में समझाने की कोशिश की है, ताकि आपको अलग-अलग वेबसाइट पर भटकना न पड़े और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आवेदन कर सकें।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य इच्छुक उम्मीदवारों के साथ ज़रूर साझा करें, ताकि वे भी इस अवसर का लाभ उठा सकें।

और अगर आपके मन में RRC Western Railway Apprentice 2026 से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव हो, तो नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें — हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Rojgar Result Bharat

मैं Bharat Rojgar Result का संस्थापक (Founder: Kamlesh Kumar) हूँ और बिहार के जिला नवादा का रहने वाला हूँ। मैंने Government ITI, Digha Ghat, Patna से ITI की पढ़ाई की है और साथ ही DCA, ADCA, Tally और प्रोग्रामिंग जैसे कोर्स भी किए हैं। पिछले 3 वर्षों से मैं सरकारी नौकरी, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और शिक्षा से जुड़ी जानकारी के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इस दौरान मुझे समझ आया कि सही और समय पर जानकारी मिलना छात्रों के लिए कितना जरूरी होता है। इसी उद्देश्य से मैंने bharatrojgarresult.com की शुरुआत की, जहाँ हम रोजाना लेटेस्ट जॉब अपडेट, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल और आसान भाषा में शेयर करते हैं, ताकि आपको कहीं और भटकना न पड़े। हमारी पूरी कोशिश रहती है कि आपको हर जानकारी सही, भरोसेमंद और अपडेटेड मिले, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

3 thoughts on “RRC WR Apprentice Recruitment 2026 Apply Online – 5349 Posts | 10th ITI Pass Railway Apprentice Form”

Comments are closed.