---Advertisement---

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 – 4,128 पदों पर बंपर बहाली!| Eligibility, Age, Fee, Salary & Online Apply Complete Guide

By: Rojgar Result Bharat

On: January 29, 2026

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025
---Advertisement---

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: नमस्कार दोस्तों, अगर आप बिहार के निवासी हैं और आप 12वीं पास हैं, और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। तो आपके लिए हम एक खुशखबरी लेकर आया हूँ। क्योंकि केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) द्वारा 26 सितंबर 2025 को CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2025  का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वॉड कांस्टेबल जैसे पद शामिल हैं। जिसके अंतर्गत कुल 4,128 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों आवेदन कर सकते हैं ।

Table of Contents

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले आवेदक 06 अक्टूबर 2025 से लेकर आवेदन की अंतिम तिथि 05 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। तो अगर आप बिहार भी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है। क्योंकि इसमें आपको पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन तिथि, शुल्क, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और पुरुष-महिला दोनों के लिए शारीरिक मानकों की पूरी जानकारी मिलेगी – इसे अंत तक जरूर पढ़ें!

🔰 बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: Overview

📋 Details🔍 Information
📝 Bharti Board Nameकेंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) (CSBC)
📂 Advertisement Number03/2025
🚓 Post Nameमद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल, चलंत दस्ता सिपाही
📰 Type of ArticleLatest Job
🔢 Total Posts4,128 पद
📅 Notification Date26 सितंबर 2025
🕐 Online Apply Start Date06 अक्टूबर 2025
⏰ Online Apply Last Date05 नवंबर 2025
🌐 Official Websitehttps://csbc.bihar.gov.in/

लेख के अंत में हम आपको Direct links प्रदान करेंगे, जिससे आप इसी प्रकार की और सरकारी भर्तियों से जुड़ी नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसका लाभ उठा सकते हैं।

👮‍♂️बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 क्या है? पूरी जानकारी यहां देखें

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा जो बिहार पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देखते हैं। जिसके लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) (CSBC) ने बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल, और चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 03/2025) जारी कर दी है। जिसके तहत कुल 4,128 पदों पर भर्ती की जाएगी, इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं (Intermediate) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। जो 06 अक्टूबर 2025 से 05 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 न केवल युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी, बल्कि बिहार पुलिस बल को और भी मजबूत बनाएगी। इसीलिए अगर आप भी बिहार पुलिस में शामिल होना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है जिसे किसी भी कीमत पर नहीं चूकना चाहिए।

नीचे हमने इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, वेतनमान और आवेदन लिंक की पूरी जानकारी प्रदान की है — ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें और सफलता की ओर कदम बढ़ा सकें।

👮‍♂️ बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 – जानें पदों का पूरा विवरण

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के माध्यम से राज्य में कुल 4,128 रिक्तियां भरी जाएँगी। नीचे दी गई विस्तृत तालिका में प्रत्येक पद का नाम और संबंधित रिक्तियों की संख्या देखें।

👮‍♂️ पद का नाम🏢 विभाग🔢 अनुमानित रिक्तियाँ
🍷 मद्य निषेध सिपाहीमद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग1,603
🛡️ कक्षपाल (जेल वार्डर)कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय, गृह विभाग2,417
🚓 चलंत दस्ता सिपाहीपरिवहन विभाग108

🎓 बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

यदि आप बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई Educational Qualification और आवश्यक शर्तों को पूरा करना होगा।

  • इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • इच्छुक उम्मीदवार जो चलंत दस्ता सिपाही पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास विज्ञापन की तिथि (26.09.2025) तक या उससे पहले का दो-पहिया और चार-पहिया वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) होना अनिवार्य है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: आयु सीमा (Age Limit)

  • उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 01-08-2025 के आधार पर की जाएगी।
  • किसी भी पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए
🧑‍🤝‍🧑 वर्ग (Category)🍷 मद्य निषेध/चलंत दस्ता सिपाही (Max Age)🛡️ कक्षपाल (जेल वार्डर) (Max Age)
👨‍👩‍👧‍👦 सामान्य/EWS (पुरुष/महिला)25 वर्ष23 वर्ष
👨 पिछड़ा वर्ग (BC)/EBC पुरुष27 वर्ष25 वर्ष
👩 पिछड़ा वर्ग (BC)/EBC महिला28 वर्ष26 वर्ष
🧕 SC/ST (पुरुष/महिला)30 वर्ष28 वर्ष
🍼 न्यूनतम आयु (सभी वर्ग)18 वर्ष18 वर्ष

इस तालिका के माध्यम से आप अपनी श्रेणी के अनुसार आयु सीमा जान सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए योग्य हैं

⚡ बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 – परीक्षा, Physical Test और चयन प्रक्रिया पूरी जानकारी

इच्छुक उम्मीदवार जो बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि Selection Process तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। नीचे हमने प्रत्येक चरण की विस्तृत जानकारी दी है।

चरण 1: इस चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी। लिखित परीक्षा की पूरी जानकारी नीचे दी गई है –

📝 विवरण (Detail)📌 जानकारी (Information)
⚡ प्रकृति (Nature)वस्तुनिष्ठ (Objective), OMR आधारित
🔢 कुल अंक (Total Marks)100 अंक (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)
⏰ अवधि (Duration)2 घंटे
📚 विषय (Subjects) हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र),
विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान), सामान्य ज्ञान/करंट अफेयर्स

चरण 2: शारीरिक दक्षता/माप परीक्षण (Physical Efficiency/Measurement Test – PET/PST

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा (Physical Test) के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) आयोजित किए जाएंगे। पुलिस कांस्टेबल की अंतिम मेरिट लिस्ट केवल फिजिकल टेस्ट के आधार पर तैयार की जाएगी। शारीरिक परीक्षा की पूरी जानकारी नीचे दी गई है –

🏅 इवेंट (Event)👨 पुरुष (All Categories)👩 महिला (All Categories)
🏃‍♂️ दौड़ (Running)1.6 किमी (6 मिनट) – 50 अंक1 किमी (5 मिनट) – 50 अंक
🔵 गोला फेंक (Shot Put)16 पाउंड, ≥16 फीट – 25 अंक12 पाउंड, ≥10 फीट – 25 अंक
🦘 ऊँची कूद (High Jump)≥4 फीट – 25 अंक≥3 फीट – 25 अंक
🏆 कुल शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक: 100

चरण 3: चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेज़ सत्यापन (Medical Test & Document Verification)

इस अंतिम चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके आवश्यक दस्तावेज़ों की पूरी जांच और स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल जांच) के लिए बुलाया जाएगा।

⚠️ नोट:– लिखित परीक्षा केवल प्रवेश द्वार है। इसका मतलब यह नहीं कि इसके अंक सीधे मेरिट लिस्ट में शामिल होंगे। असली चुनौती और मुकाबला तो शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में है। इसलिए इसे हल्के में न लें — पूरी तैयारी और फोकस के साथ देना ज़रूरी है।

💸 Bihar Police Constable 2025 – आवेदन शुल्क (Application Fee Details)

इच्छुक उम्मीदवार अवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी का आवेदन शुल्क देख लें, जो नीचे दिया गया है –

💼 पद का नाम (Post Name)👥 वर्ग (Category)💰 आवेदन शुल्क (Application Fee)
🚨 मद्य निषेध सिपाहीसभी वर्ग (General / OBC / EWS / SC / ST / Female)₹100 /-
🏛️ कक्षपाल (जेल वार्डर)सभी वर्ग (General / OBC / EWS / SC / ST / Female)₹100 /-
🚔 चलंत दस्ता सिपाहीसभी वर्ग (General / OBC / EWS / SC / ST / Female)₹100 /-
💳 आवेदन शुल्क का भुगतान केवल Online Mode से किया जाएगा।

🧾 बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 – Documents की पूरी List यहां देखें

इच्छुक उम्मीदवार अवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार कर लें, आवश्यक दस्तावेज़ सभी इस प्रकार है –

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • 📄12वीं की मार्कशीट
  • 🧾 निवास प्रमाण पत्र
  • 👥 जाति प्रमाण पत्र
  • 💰 आय प्रमाण पत्र
  • 🖼️ पासपोर्ट साइज फोटो
  • ✍️ सिग्नेचर (Signature)
  • 📱 मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • 📘 अन्य दस्तावेज़ (If Applicable)

📝 Bihar Police Constable 2025 – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply Online)

Bihar Police Constable 2025 में आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे बताए गए सरल और आसान स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा, ताकि उनका आवेदन सही ढंग से और बिना किसी गलती के जमा हो सके।

चरण 1: पंजीकरण (Registration)

सबसे पहले उम्मीदवारों को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा, जो इस प्रकार का होगा –

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025

आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद Prohibition Dept. पर क्लिक करें, क्लिक करने के बाद Apply online for the post of Prohibition Constable, Jail Warder & Mobile Squad Constable. ( Advt. No.03/2025) का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025

क्लिक करने के बाद अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको Step- 1 : Registration पर क्लिक करना होगा, जो इस प्रकार से होगा-

रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसे आप लोगों को पढ़कर नीचे आ जाना है और घोषणा पर टिक लगाकर PROCEED TO REGISTRATION & PAYMENT पर क्लिक कर देना है।

क्लिक करने के बाद अब आपके सामने Applicant Details का फॉर्म आ जाएगा, जिसे सही-सही और सावधानीपूर्वक भरें। फॉर्म भरने के बाद PROCEED पर क्लिक करें।

PROCEED करने के बाद, आपको एक एप्लिकेशन आईडी (Application ID) और पासवर्ड (Password) मिलेगा। इसे नोट करके सुरक्षित रख लें।

चरण 2: लॉगिन करके आवेदन पत्र भरना (Filling the Application Form)

Login करने के लिए वेबसाइट पर वापस जाएं और “Step 2: Fill Application Form” पर क्लिक करें। जो इस प्रकार का होगा –

“Step 2: Fill Application Form” पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करके लॉगिन कर लें।

लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।

अब आपको मांगे जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेज़ को स्कैन करके अपलोड करना होगा।

अब आपको पूरे भरे हुए फॉर्म को एक बार फिर से ऊपर से नीचे तक ध्यान से जांचें। सुनिश्चित करें कि कोई गलती न हो, खासकर नाम, जन्म तिथि और श्रेणी में।

अब आपको घोषणा (Declaration) वाले बॉक्स पर टिक करना होगा।

अब अंत में आपको “Final Submit” या “Submit Application” बटन पर क्लिक करें।

फॉर्म सबमिट होने के बाद, आपको एक पुष्टि पेज (Confirmation Page) दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

🔥 सारांश

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत कुल 4,128 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके अंतर्गत Prohibition Constable, Jail Warder और Mobile Squad Constable पद शामिल है। इच्छुक उम्मीदवार 06 अक्टूबर 2025 से 05 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं । इस आर्टिकल में हम आपको बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी जैसे – पदों का पूरा विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा (Age limit), चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें की पूरी जानकारी हम विस्तारपूर्वक दिए हैं। ताकि आपको कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

आर्टिकल के अंतिम चरण में हम आशा करते हैं कि आपको यह जानकारीपूर्ण लेख पसंद आया होगा। कृपया इसे लाइक, शेयर और कमेंट करके हमारा उत्साह बढ़ाएं, ताकि हम आपके लिए ऐसे ही उपयोगी लेख लाते रहें।

LinkAction
🔗 Online ApplyRegister
🔗 Online ApplyLogin
📄 Official Notification DownloadDownload
🏠 Sarkari YojanaClick Here
📢 TelegramClick Here
📲 WhatsAppClick Here
🌐 Official WebsiteClick Here

इस लेख में आपको बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई हैं। सारी जानकारी सरकारी अधिसूचना और प्रमाणिक स्रोतों से ली गई है, ताकि उम्मीदवारों को नौकरी संबंधी सही और अपडेटेड सूचना समय पर उपलब्ध हो सके।

हमारी वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सटीक और भरोसेमंद स्रोतों पर आधारित है। हम किसी भी प्रकार की भ्रामक या कॉपी की गई सामग्री का उपयोग नहीं करते। सभी विवरण Google की नीतियों के अनुसार प्रकाशित किए गए हैं और समय-समय पर इन्हें अपडेट किया जाता है पाठक से अनुरोध है कि किसी भी आवेदन या निर्णय से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

  • हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख Bihar SSC Karyalay Parichari New Vacancy 2025 के बारे में पूरी जानकारी देने वाला उपयोगी लगा होगा|! यदि इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। हम कोशिश करेंगे कि आपके सभी सवालों का जल्दी और सही उत्तर दिया जाए। इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ने के लिए हम आप सभी का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं।

❓ बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: FAQ

प्रश्न – बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 है।

प्रश्न – बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया कैसी है?

उत्तर – चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (Qualifying), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल है।

प्रश्न – बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में लिखित परीक्षा के अंक मेरिट में जोड़ेंगे या नहीं?

उत्तर – नहीं, लिखित परीक्षा केवल क्वालिफाइंग है; असली मुकाबला PET में होगा।

प्रश्न –  बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में PET में किन चीज़ों की जांच होगी?

उत्तर – दौड़, लंबी कूद, ऊँचाई कूद और शारीरिक सहनशीलता की जांच होगी।

प्रश्न – बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर – कुल 4,128 पद हैं। इसमें Prohibition Constable, Jail Warder और Mobile Squad Constable शामिल हैं।

📌 ये भी पढ़ें –

🧾 लेखक का अनुभव (Author Biography)

मैं पिछले कई वर्षों से सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर काम कर रहा हूँ। मेरा मुख्य उद्देश्य यही रहता है कि उम्मीदवारों तक सही, भरोसेमंद और अपडेटेड जानकारी आसान हिंदी भाषा में पहुँचाई जाए। मैं नियमित रूप से केंद्र और राज्य सरकार की नई भर्तियों, योजनाओं, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी पर रिसर्च करता हूँ।

मैं खासतौर पर 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए कंटेंट तैयार करता हूँ, ताकि वे बिना किसी भ्रम के सरकारी नौकरी और योजनाओं के बारे में सही निर्णय ले सकें। मेरी कोशिश रहती है कि हर आर्टिकल सरल, स्पष्ट और उपयोगी हो, जिससे कोई भी उम्मीदवार खुद से आवेदन कर सके।

मेरा लक्ष्य है कि मेरी जानकारी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिले और वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now