Bihar E Labharthi eKYC 2025: पेंशन KYC शुरू | नहीं किया तो पेंशन बंद? e-KYC ऑनलाइन कैसे करें

Bihar E Labharthi eKYC 2025: क्या आप बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थी हैं? अगर हाँ, तो यह जरूरी अपडेट आपके लिए है, क्योंकि बिहार सरकार ने राज्य के सभी पेंशन लाभार्थियों के लिए E-KYC (Electronic Know Your Customer) प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है, और जिन लाभार्थियों ने समय पर e-KYC नहीं कराया, उनकी पेंशन अस्थायी या स्थायी रूप से बंद की जा सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी पेंशन बिना किसी रुकावट के लगातार मिलती रहे, तो Bihar E Labharthi eKYC 2025 को समय रहते पूरा करना बेहद जरूरी है।

इस आर्टिकल में Bihar E Labharthi eKYC 2025 से संबंधित जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन/ऑफलाइन तरीका, स्टेटस चेक, अंतिम तिथि और महत्वपूर्ण लिंक की पूरी जानकारी दी गई है, इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

📋 Bihar E Labharthi eKYC 2025 – Highlights

विवरण जानकारी
योजना का नाम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ई-लाभार्थी)
लेख का नाम Bihar E Labharthi eKYC 2025
लेख का प्रकार नवीनतम अपडेट
संबंधित राज्य बिहार
लाभार्थी वर्ग सभी पेंशन धारक (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग)
आवेदन शुल्क ₹50/- (केवल CSC केंद्र पर)
e-KYC का माध्यम ऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट elabharthi.bihar.gov.in

🔔 Bihar E Labharthi eKYC 2025 क्या है?

आप सभी अभ्यर्थियों का अपने इस आर्टिकल में हार्दिक स्वागत है। आपको बता दें Bihar E Labharthi eKYC 2025 बिहार सरकार द्वारा पेंशन लाभार्थियों के लिए शुरू की गई एक डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से पेंशन लाभार्थी की पहचान आधार नंबर से की जाती है और यदि कोई लाभार्थी समय पर e-KYC नहीं करता है तो उनकी पेंशन अस्थायी या स्थायी रूप से बंद की जा सकती है। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन योजनाओं के लिए है – वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना और दिव्यांग (विकलांग) पेंशन योजना, जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी पेंशन सही व्यक्ति तक पहुंचना और फर्जी लाभार्थियों को रोकना है।

लेख के अंत में हम आपके लिए Important Links दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अन्य उपयोगी आर्टिकल्स आसानी से देख सकें और उनका लाभ उठा सकें।

❓ Bihar E Labharthi eKYC 2025 क्यों जरूरी है?

यहाँ हम आपको विस्तार से बताएँगे कि यदि आप बिहार में पेंशन प्राप्त करते हैं, तो आपके लिए e-KYC क्यों अनिवार्य है और इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

  • 🔹बिना eKYC के पेंशन भुगतान रोका जा सकता है
  • 🔹लाभार्थी की पहचान सत्यापित होती है
  • 🔹फर्जी और डुप्लीकेट पेंशन पर रोक लगती है
  • 🔹आधार, बैंक और पेंशन डेटा आपस में लिंक होता है
  • 🔹सरकारी डेटा का सही लिंक बनाना

📅 Bihar E Labharthi eKYC 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

तिथि / ईवेंट जानकारी
E‑Labharthi eKYC 2025 शुरू 22 दिसंबर 2025
E‑Labharthi eKYC 2025 की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026

📂 E Labharthi eKYC 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज

यहाँ हम आपको विस्तार से बताएँगे कि E Labharthi eKYC 2025 के लिए क्या क्या ज़रूरी डॉक्यूमेंट है, जिसकी पूरी बिंदुवार जानकारी नीचे दिया गया है।

  • 🆔 आधार कार्ड
  • 🏦 बैंक पासबुक
  • 📃 पेंशन आईडी / लाभार्थी संख्या
  • 🖐️फिंगरप्रिंट बायोमैट्रिक
  • 📱 आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • 📸 पासपोर्ट साइज फोटो

💰 Bihar E Labharthi eKYC 2025: पेंशन कितनी मिलेगी और कैसे प्राप्त करें?

योजना / श्रेणी पेंशन राशि / विवरण
वृद्धजन पेंशन योजना ₹1,100 प्रतिमाह
विधवा पेंशन योजना ₹1,100 प्रतिमाह
विकलांग पेंशन योजना विकलांग पेंशन योजना
अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं नियमानुसार

💻 Bihar E Labharthi eKYC 2025: ऑनलाइन e-KYC कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

सभी पेंशन लाभार्थी जो e-KYC करवाना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • Bihar E Labharthi eKYC 2025 के लिए पेंशन लाभार्थी सबसे पहले अपने नजदीकी CSC (जन सेवा केंद्र) पर जाएं।
  • वहां पर CSC ऑपरेटर को अपना आधार कार्ड और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।
  • इसके बाद फिंगरप्रिंट के माध्यम से अपना बायोमैट्रिक सत्यापन पूरा करें।
  • उसके बाद e-KYC सेवा के लिए ₹50/- निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • अन्त मे, सत्यापन सफल होते ही आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

📝 Bihar E Labharthi eKYC 2025: ऑफलाइन e-KYC कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

सभी पेंशन लाभार्थी जो e-KYC ऑफलाइन करवाना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जो इस प्रकार है –

  • e-KYC ऑफलाइन करने के लिए सबसे पहले पेंशन लाभार्थी को अपने नजदीकी प्रखंड (ब्लॉक) कार्यालय जाना होगा,
  • वहाँ मौजूद कर्मचारी को साफ़ शब्दों में बताएं कि आपको E Labharthi पेंशन e-KYC करानी है।
  • इसके बाद कर्मचारी को अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक दें,
  • उसके बाद मशीन पर अपनी उंगली रखकर फिंगरप्रिंट बायोमैट्रिक पूरा करें।
  • कर्मचारी आपकी पेंशन और आधार से जुड़ी जानकारी सिस्टम में चेक करेगा, और
  • अन्त मे, सभी स्टेप पूरे होने के बाद आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी। उसके बाद कर्मचारी से आपको रसीद या पावती मिल जाएगा।

🔎 Bihar E Labharthi eKYC Status 2025 कैसे देखें? (Online Process)

सभी पेंशन लाभार्थी जो e-KYC Status 2025 ऑनलाइन देखना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जो इस प्रकार है –

  • e-KYC Status 2025 ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले पेंशन लाभार्थी अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इसकी आधिकारिक वेबसाइट elabharthi.bihar.gov.in के होम पेज पर आना होगा, जो इस प्रकार के हैं –
Bihar E Labharthi eKYC 2025
  • होमपेज पर आपको “Beneficiary Status / Payment Status” या “लाभार्थी स्थिति” जैसा विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद अब अपनी पेंशन योजना चुनें, जैसे: वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन तथा दिव्यांग पेंशन
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें, जैसे: आधार नंबर या लाभार्थी ID / पेंशन संख्या और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code सही-सही दर्ज करें।
  • अन्त मे, Search / View Status बटन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपका eKYC Status दिख जाएगा ।

🔗 Important Links

महत्वपूर्ण लिंक लिंक
Apply Online Click Here
KYC Status Check Click Here
KYC Slip Download Click Here
Sarkari Yojna Click Here
Join Our WhatsApp Channel Click Here
Join Our Telegram Channel Click Here
Official Website Click Here

🏁 निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से हमने आपको E Labharthi eKYC 2025 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में बताई है—चाहे वह जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन व ऑफलाइन e-KYC प्रक्रिया, या फिर e-KYC स्टेटस चेक करने का तरीका हो। यदि आप बिहार सरकार की किसी भी पेंशन योजना के लाभार्थी हैं, तो बिना देर किए अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आपकी पेंशन में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए।

अगर यह जानकारी आपके काम की लगी हो, तो इसे दूसरों तक जरूर पहुँचाएँ। किसी भी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए नीचे कमेंट करें।

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. Bihar E Labharthi eKYC 2025 जरूरी है क्या?

उत्तर: हाँ, पेंशन जारी रखने के लिए e-KYC अनिवार्य है।

Q2. क्या e-KYC मोबाइल से कर सकते हैं?

उत्तर: हाँ, आधार लिंक मोबाइल से OTP द्वारा कर सकते हैं।

Q3. e-KYC नहीं कराया तो क्या होगा?

उत्तर: पेंशन भुगतान रोका जा सकता है।

Q4. Bihar E Labharthi eKYC ऑनलाइन कैसे करें?

उत्तर: आधिकारिक वेबसाइट elabharthi.bihar.gov.in पर जाकर आधार नंबर और OTP के माध्यम से eKYC  कर सकते हैं।

Q5. E Labharthi eKYC Status 2025 कैसे चेक करें?

उत्तर: वेबसाइट elabharthi.bihar.gov.in पर जाकर आधार नंबर या लाभार्थी ID से eKYC स्टेटस ऑनलाइन देखा जा सकता है।

Q6. eKYC ऑफलाइन कहाँ से करवा सकते हैं?

उत्तर: eKYC आप नजदीकी CSC सेंटर या प्रखंड (Block) कार्यालय के RTPS काउंटर से ऑफलाइन करवा सकते हैं।

Q7. eKYC के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

उत्तर:

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि मांगा जाए)

Q8. eKYC पूरा होने के बाद पेंशन कब मिलेगी?

उत्तर: eKYC सफल होने के बाद अगले भुगतान चक्र में पेंशन आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

5 thoughts on “Bihar E Labharthi eKYC 2025: पेंशन KYC शुरू | नहीं किया तो पेंशन बंद? e-KYC ऑनलाइन कैसे करें”

Leave a Comment