Bihar Udyami Yojana 2026 Apply Online: ₹10 Lakh की सरकारी मदद कैसे मिलेगी? ₹5 Lakh Subsidy Details

Bihar Udyami Yojana 2026: नमस्कार दोस्तों 🙏 अगर आप बिहार में रहते हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी आपको रोक रही है, तो मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2026 आपके लिए एक धमाकेदार खुशखबरी है। इस योजना के तहत बिहार सरकार सभी योग्य युवाओं और महिलाओं को ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता दे रही है, जिसमें ₹5 लाख तक की सब्सिडी भी शामिल है।

इस योजना के तहत जो उम्मीदवार अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, वे 25 फरवरी 2026 से 15 मार्च 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन करके अपने सपने को हकीकत में बदल सकते हैं।

इस लेख में हम आपको Bihar Udyami Yojana 2026 से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी के साथ पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन से लेकर सहायता राशि मिलने तक की पूरी जानकारी आसान शब्दों में प्रदान करेंगे, जिसके लिए इस आर्टिकल को धैर्यपूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें।

📊 Bihar Udyami Yojana 2026 – Overview

जानकारी विवरण
योजना का नाम Bihar Udyami Yojana 2026
लेख का प्रकार सरकारी योजना
लाभार्थी बिहार के पात्र युवा और महिलाएं
कुल सहायता राशि ₹10 लाख तक
सब्सिडी राशि ₹5 लाख तक
आवेदन शुरू होने की तिथि 25 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in

🔍 Bihar Udyami Yojana 2026 क्या है?

इस लेख में हम दिल से उन सभी युवाओं और महिलाओं का स्वागत करते हैं, जो अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी की वजह से अब तक आगे नहीं बढ़ पाए हैं। ऐसे लोगों के लिए बिहार सरकार ने Bihar Udyami Yojana 2026 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार नए उद्यमियों को ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिसमें ₹5 लाख तक का अनुदान (माफ) होता है।

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन होने के बाद लाभार्थियों को जरूरी प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन भी दिया जाता है, ताकि वे अपना व्यवसाय सही तरीके से शुरू कर सकें और उसे लंबे समय तक सफलतापूर्वक चला सकें।

Also Read…

💰 Bihar Udyami Yojana 2026 में ₹10 Lakh की मदद कैसे मिलती है?

Bihar Udyami Yojana 2026 के तहत कुल सहायता राशि ₹10 लाख तक दी जाती है, लेकिन यह पूरी राशि एक साथ नकद नहीं मिलती। इसमें से ₹5 लाख तक की राशि अनुदान (माफ) के रूप में होती है, जिसे वापस नहीं करना पड़ता, बाकी राशि बिजनेस स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता के रूप में दी जाती है, जिसे 84 आसान किस्तों में वापस करना होता है। यह पैसा सीधे बिजनेस से जुड़े खर्चों जैसे मशीन, उपकरण, कच्चा माल आदि के लिए जारी किया जाता है।

इस योजना में चयन होने के बाद सभी लाभार्थी को आवश्यक प्रशिक्षण (Training) दिया जाता है, ताकि वह अपने बिजनेस को सही तरीके से शुरू कर सके। मतलब यह योजना सिर्फ लोन नहीं, बल्कि Government Business Support Scheme है, जिसमें पैसा, ट्रेनिंग और मार्गदर्शन तीनों शामिल हैं।

✅ Bihar Udyami Yojana 2026 Eligibility (पात्रता)

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको नीचे दी गई शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 या इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए,
  •  मैट्रिक के बाद ITI / पॉलिटेक्निक वाले भी आवेदन कर सकते हैं
  • आवेदक के पास पहले से कोई बड़ा व्यवसाय नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक सरकारी नौकरी में कार्यरत न होंना चाहिए।

📑 Bihar Udyami Yojana 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप Bihar Udyami Yojana 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार कर लें, ताकि फॉर्म भरते समय आपको किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी 
  • बिजनेस प्रोजेक्ट रिपोर्ट

नोट: आवेदन के दौरान अपलोड किए गए सभी दस्तावेज सही और साफ होने चाहिए। गलत या फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

🏭 Bihar Udyami Yojana 2026 Business List: कौन-कौन से बिजनेस के लिए योजना का लाभ मिलेगा?

नीचे Bihar Udyami Yojana 2026 के तहत शामिल किए गए ऐसे 15 लोकप्रिय और लाभदायक बिजनेस प्रोजेक्ट्स की सूची दी गई है, जिन्हें सबसे अधिक लोग चुन रहे हैं और जिन पर सरकार द्वारा सहायता राशि स्वीकृत की जाती है।

Name of the Project Total Project Cost
Cattle Feed Manufacturing ₹8,50,000
Poultry Feed Manufacturing ₹8,50,000
Makhanа Processing Unit ₹8,50,000
Bakery Products Manufacturing ₹8,00,000
Atta, Besan Manufacturing (With Pulverizer) ₹7,00,000
Oil Mill Unit ₹8,50,000
Spice (Masala) Production Unit ₹7,00,000
Ice Cream Manufacturing Unit ₹9,00,000
Jam / Jelly / Sauce Manufacturing ₹7,00,000
Pulse Mill (Dal Processing Unit) ₹7,50,000
Poha & Chura Manufacturing ₹7,00,000
Honey Processing Unit ₹8,50,000
Fruit Juice Processing Unit ₹7,00,000
Corn Flakes Manufacturing ₹9,00,000
Auto Garage & Service Center ₹6,00,000

🚸नोट: यदि आप Bihar Udyami Yojana 2026 की पूरी और आधिकारिक प्रोजेक्ट लिस्ट PDF में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए Important Link पर क्लिक करें।

💰 Bihar Udyami Yojana 2026 Benefits & Subsidy (लाभ)

इस योजना में शामिल होने वाले उद्यमियों को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, इसकी पूरी जानकारी नीचे नीचे विस्तार से बताए गए हैं।

  • ₹10 लाख तक की सरकारी आर्थिक मदद
  • ₹5 लाख तक की सब्सिडी (माफ राशि)
  • कम ब्याज दर पर लोन सुविधा
  • नए उद्यमियों को विशेष प्राथमिकता
  • महिलाओं और कमजोर वर्गों को अतिरिक्त लाभ
  • मुफ्त ट्रेनिंग और बिजनेस मार्गदर्शन
  • राशि सीधे बैंक खाते में
  • रोजगार के नए अवसर
  • बिजनेस को स्थायी रूप से आगे बढ़ाने का मौका

🎯 Bihar Udyami Yojana 2026 Selection Process: चयन कैसे होता है?

आवेदन करने के बाद हर किसी के मन में यही सवाल आता है कि आगे क्या होगा और चयन किस तरह किया जाएगा, इसलिए नीचे हमने पूरी प्रक्रिया को आसान शब्दों में बताया है।

  • ऑनलाइन आवेदन की जांच
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट का मूल्यांकन
  • चयन सूची (Selection List) जारी
  • ट्रेनिंग और मार्गदर्शन
  • राशि स्वीकृति और वितरण

महत्वपूर्ण बात: चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाता है, इसलिए आवेदन करते समय सभी जानकारी और दस्तावेज सही व स्पष्ट भरना बहुत जरूरी है।

💻 Bihar Udyami Yojana 2026 Apply Online: घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप घर बैठे Bihar Udyami Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो इस प्रकार से हैं –

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Bihar Udyami Yojana की आधिकारिक वेबसाइट के होम – पेज पर आना होगा, जो इस प्रकार का होगा –
Bihar Udyami Yojana 2026
  • होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण सूचनाएं में एक नंबर पर ‘वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री उद्यमी योजनान्तर्गत आवेदन’ पर क्लिक करना होगा
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने ‘New Registration Form‘ खुलेगा, जो इस प्रकार होगा,
Bihar Udyami Yojana 2026
  • इसमें आपको अपनी basic जानकारी भरकर ‘Submit’ पर क्लिक करना होगा,
  • सफल पंजीकरण होने के बाद आपको ‘User ID और Password’ मिल जाएगा, जिसे सुरक्षित रखना होगा।
  • अब आपको लॉगिन पर क्लिक करके लॉगिन पेज पर आ जाना होगा, जो इस प्रकार होगा,
Bihar Udyami Yojana 2026
  • इसमें आपको ‘Mobile Number और Password’ डालकर पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने ‘Online Application Form‘ खुलेगा, जिसे सावधानीपूर्वक भरना होगा,
  • मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा,
  • इसके बाद सभी जानकारी को एक बार अच्छे से चेक करना होगा, और कोई गलती हो तो Edit करके ठीक करना होगा,
  • सभी जानकारी सही होने पर Final Submit बटन पर क्लिक करना होगा,
  • Submit करने के बाद Application Number / Receipt मिल जाएगी।

ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे Bihar Udyami Yojana 2026 में आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपने खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना पूरा कर सकते हैं।

Link Name Action
Bihar Udyami Yojana 2026 Online Application Click Here
Approved Project List 2025–26 (PDF) Download PDF
Bihar Udyami Yojana Official Notification Download PDF
Latest Government Schemes Updates Visit Now
Join Official WhatsApp Channel Join Now
Bihar Udyami Yojana Official Website Visit Now

❓ FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या यह योजना सिर्फ बेरोजगारों के लिए है?

प्राथमिकता बेरोजगार युवाओं को मिलती है।

क्या महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?

हाँ, महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान होते हैं।

क्या यह लोन योजना है?

नहीं, यह Government Support Scheme है।

Bihar Udyami Yojana 2026 का पैसा कब मिलता है?

चयन के बाद पहले ट्रेनिंग दी जाती है, फिर चरणबद्ध तरीके से राशि जारी होती है

₹5 Lakh Subsidy क्या सच में माफ होती है?

हाँ ✔️ ₹5 लाख तक की राशि सब्सिडी के रूप में होती है

✅ निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Udyami Yojana 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो नौकरी नहीं, बल्कि खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं। अगर आप सही योजना और मेहनत के साथ आवेदन करते हैं, तो ₹10 लाख तक की सरकारी मदद आपके बिजनेस सपने को हकीकत में बदल सकती है।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य इच्छुक उम्मीदवारों के साथ ज़रूर साझा करें, ताकि वे भी इस अवसर का लाभ उठा सकें।

और अगर आपके मन में Bihar Udyami Yojana 2026 से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव हो, तो नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें — हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।

🧾 लेखक का अनुभव (Author Biography)

मैं पिछले कई वर्षों से सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर काम कर रहा हूँ। मेरा मुख्य उद्देश्य यही रहता है कि उम्मीदवारों तक सही, भरोसेमंद और अपडेटेड जानकारी आसान हिंदी भाषा में पहुँचाई जाए। मैं नियमित रूप से केंद्र और राज्य सरकार की नई भर्तियों, योजनाओं, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी पर रिसर्च करता हूँ।

मैं खासतौर पर 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए कंटेंट तैयार करता हूँ, ताकि वे बिना किसी भ्रम के सरकारी नौकरी और योजनाओं के बारे में सही निर्णय ले सकें। मेरी कोशिश रहती है कि हर आर्टिकल सरल, स्पष्ट और उपयोगी हो, जिससे कोई भी उम्मीदवार खुद से आवेदन कर सके।

मेरा लक्ष्य है कि मेरी जानकारी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिले और वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।

Leave a Comment