CUET UG Admission 2026: ऑनलाइन फॉर्म स्टेप-बाय-स्टेप कैसे भरें और नोटिफिकेशन देखें

CUET UG Admission 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आप 12वीं पास या 12वीं की परीक्षा 2026 में देने वाले छात्र हैं और देश की केंद्रीय, राज्य या निजी यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन (UG) कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो CUET UG 2026 आपके लिए एक बेहतरीन और महत्वपूर्ण अवसर है।✨

CUET UG Admission 2026

आपको बता दें इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन National Testing Agency (NTA) द्वारा किया जाता है, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को BA, BSc, BCom, BBA, BCA, B.Tech सहित कई UG कोर्सों में दाखिला दिया जाता है। CUET UG 2026 के जरिए छात्र एक ही परीक्षा स्कोर से कई यूनिवर्सिटियों में आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको CUET UG 2026 ऑनलाइन फॉर्म, नोटिफिकेशन, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, फीस, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप देने वाले हैं।💖

📌 विषय सूची (Table of Contents) hide

📌 CUET UG Admission 2026: मुख्य बातें (Highlights)

जानकारी का विवरण CUET UG 2026 विवरण
आयोजन संस्था National Testing Agency (NTA)
परीक्षा का नाम Common University Entrance Test (UG)
लेख का नाम CUET UG Admission 2026
आर्टिकल का प्रकार Admission Information
पात्रता 12वीं पास / 12वीं Appearing छात्र
आयु सीमा कोई आयु सीमा नहीं
आवेदन शुरू होने की तिथि 03 जनवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2026
आवेदन मोड ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in

🎓 CUET UG 2026 क्या है?

आप सभी उम्मीदवारों का इस लेख में दिल से स्वागत है। अगर आप CUET UG Admission 2026 के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है। CUET UG 2026 एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करती है। इस परीक्षा के जरिए छात्र देश की केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों और कई प्राइवेट व डीम्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन (UG) कोर्स जैसे BA, BSc, BCom, BTech आदि में दाखिला ले सकते हैं।

CUET UG Admission 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। आपकी सुविधा के लिए हमने इस आर्टिकल के अंत में सभी Important Links दिए हैं, जिससे आप बिना किसी परेशानी के सीधे जाकर आसानी से अपना आवेदन फॉर्म भर सकेंगे

🗓️ CUET UG 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रम तिथि / विवरण
आवेदन शुरू होने की तिथि 03 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 (11:50 PM)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 (11:50 PM)
सुधार विंडो (Correction Window) 02 से 04 फरवरी 2026
परीक्षा तिथियाँ 11 से 31 मई 2026 (संभावित)
एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा
परिणाम परीक्षा के बाद (NTA द्वारा घोषित)

नोट: ऊपर दी गई तिथियाँ NTA की आधिकारिक सूचना पर आधारित हैं। समय-समय पर बदलाव संभव है, इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।

🎯 CUET UG Admission 2026: पात्रता और योग्यता

अगर आप CUET UG Admission 2026 के लिए आवेदन करने का सोच रहे हैं, तो सबसे पहले यह देख लें कि आप आवेदन के लिए पात्र हैं या नहीं। नीचे हमने Eligibility Criteria आसान शब्दों में समझाया है, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना आवेदन फॉर्म भर सकें।

📘 शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा 2026 में देने वाले छात्र भी CUET UG 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं

🎂 Age Limit (आयु सीमा)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु : N/A
  • आवेदक की अधिकतम आयु: N/A

CUET UG 2026 की पात्रता शर्तें कोर्स और विश्वविद्यालय अनुसार अलग हो सकती हैं। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

💰 CUET UG Admission 2026: आवेदन शुल्क

Category CUET (UG) – 2026
3 विषय तक शुल्क अतिरिक्त विषय शुल्क
General (UR) ₹ 1000/- ₹400 प्रति विषय
OBC (NCL) / EWS ₹ 900/- ₹375 प्रति विषय
SC / ST / PwBD / Third Gender ₹ 800/- ₹350 प्रति विषय
Centres outside India ₹ 4500/- ₹1,800 प्रति विषय

📄 CUET UG 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप Indian Navy 10+2 B.Tech Bharti 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार कर लें, ताकि फॉर्म भरते समय आपको किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

  • 🆔 आधार कार्ड / वोटर आईडी
  • 🎓 10वीं की मार्कशीट / सर्टिफिकेट
  • 📘 12वीं की मार्कशीट / प्रमाण पत्र
  • 🏷️ श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • 🖼️ पासपोर्ट साइज फोटो
  • ✍️ हस्ताक्षर (Signature)
  • 📝 12वीं का एडमिट कार्ड / रोल नंबर (2026 में 12वीं परीक्षा)
  • 📱 मोबाइल नंबर व ई-मेल ID

🎯 CUET UG Selection Process 2026 – चयन प्रक्रिया

यहाँ हम नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से CUET UG Admission 2026 की चयन प्रक्रिया को आसान और सरल भाषा में समझाने जा रहे हैं, ताकि उम्मीदवारों को पूरी जानकारी आसानी से मिल सके।

  • Computer-Based Test (CBT)
  • Result Declaration
  • Merit List & Cutoff
  • Counseling & Admission आदि।

🖥️ CUET UG 2026 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें? (Step by Step)

अगर आप CUET UG Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो इस प्रकार से हैं –

Step 1: CUET UG 2026 Online Registration – Login ID & Password कैसे पाएं

  • CUET UG 2026 Online Registration करने के लिए सबसे पहले अवेदक को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट के होम-पेज पर आना होगा, जो इस प्रकार है –
CUET UG Admission 2026
  • होमपेज पर आने के बाद आपको “CUET UG 2026 Registration” का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने ‘New Registration’ का फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि भरकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा,
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको Application Number और Password मिलेगा, जिसे सुरक्षित रखना होगा।

🔹 Step 1: पोर्टल में लॉगिन कर अभी CUET UG 2026 का ऑनलाइन आवेदन करें

  • नया रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सभी अभ्यर्थियों को अपने प्राप्त Application Number और Password की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
CUET UG Admission 2026
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने ‘आवेदन फॉर्म’ खुल जाएगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारी को धैर्यपूर्वक सही सही भरना होगा,
  • मांगे गए  सभी दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड होगा,
  • इसके बाद निर्धारित अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा,
  • अन्त मे, ‘Final Submit’ बटन पर क्लिक करके Application Form और Fee Receipt का प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लेना होगा।

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही फॉर्मेट और साइज में साफ-साफ अपलोड करें। गलत, धुंधले या अधूरे दस्तावेज होने पर आवेदन रद्द हो सकता है, इसलिए सबमिट करने से पहले एक बार जरूर जांच लें।

🚀 CUET UG 2026 की तैयारी कैसे करें? सफलता के लिए जरूरी टिप्स

हर साल लाखों छात्र CUET UG की तैयारी करते हैं, लेकिन सही प्लानिंग न होने के कारण कई अच्छे छात्र भी पीछे रह जाते हैं। अगर आप 2026 में CUET UG देने जा रहे हैं, तो यह तैयारी गाइड आपके लिए काम की साबित होगी।

  • 🔹 सबसे पहले CUET UG 2026 का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जरूर समझ लें। कई छात्र बिना सिलेबस देखे पढ़ाई शुरू कर देते हैं, जिससे समय बर्बाद होता है।
  • 🔹 डेली स्टडी टाइम टेबल बनाएं: रोज़ पढ़ाई के लिए एक तय समय बनाएं और उसी के अनुसार सभी विषयों को बराबर समय दें।
  • 🔹 कई छात्रों का अनुभव है कि 11वीं और 12वीं की NCERT किताबें CUET UG की तैयारी के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी होती हैं।
  • 🔹 मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर हल करें: नियमित मॉक टेस्ट देने से टाइम मैनेजमेंट और प्रश्नों को समझने की क्षमता बेहतर होती है।
  • 🔹 कमजोर टॉपिक पर ज्यादा ध्यान दें: जिन विषयों में परेशानी हो रही है, उन्हें पहचानें और उन पर ज्यादा अभ्यास करें।
  • 🔹 रिवीजन को नजरअंदाज न करें: पढ़े हुए टॉपिक का समय-समय पर रिवीजन करते रहें, इससे चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।
  • 🔹अधिकतर टॉपर यही सलाह देते हैं परीक्षा में सभी सवाल करने के बजाय सही और सटीक उत्तर देने पर ध्यान देना चाहिए, जिससे समय की बचत होती है।
  • 🔹मेंटल और फिजिकल हेल्थ का ख्याल रखें: पर्याप्त नींद लें, हल्का व्यायाम करें और पढ़ाई के बीच छोटे ब्रेक जरूर लें।

🎯 नोट: कृपया ध्यान दें, अगर आप रोज़ 4–5 घंटे ईमानदारी से पढ़ाई करते हैं, तो CUET UG 2026 में अच्छा स्कोर करना बिल्कुल संभव है। बस लगातार बने रहें।

महत्वपूर्ण लिंक लिंक
Apply Online Click Here
Download Official Notification Click Here
Sarkari Yojna Click Here
Join WhatsApp Channel Click Here
Official Website Click Here

🔍 निष्कर्ष (Conclusion)

केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 (CUET UG 2026) की तैयारी कर रहे सभी छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए यह मार्गदर्शन बेहद उपयोगी है। हमने इस लेख में न केवल परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी है, बल्कि आसान और स्पष्ट तरीके से आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया भी बताई है। इसके जरिए आप आसानी से CUET UG 2026 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और इस अवसर का लाभ उठाकर अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास को मजबूत बना सकते हैं।

दोस्तों, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी और जानकारीपूर्ण रहा होगा। यदि आपको पसंद आया हो तो कृपया इसे लाइक करें, अपने मित्रों के साथ साझा करें और नीचे कमेंट कर अपनी राय जरूर बताएं।

📌 ये भी पढ़ें –

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

CUET UG 2026 क्या है?

CUET UG 2026 यानी Central Universities Entrance Test Undergraduate, भारत की केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।

CUET UG 2026 की परीक्षा कब होगी?

CUET UG 2026 की परीक्षा की तारीख केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

CUET UG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आप CUET UG 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

CUET UG 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम अंक या विशेष विषयों की आवश्यकता भी हो सकती है।

CUET UG 2026 के लिए तैयारी कैसे करें?

उम्मीदवार को NCERT और अन्य मान्यता प्राप्त किताबों के अलावा पिछले साल के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट से अभ्यास करना चाहिए। समय प्रबंधन और नियमित अध्ययन सफलता की कुंजी है।

1 thought on “CUET UG Admission 2026: ऑनलाइन फॉर्म स्टेप-बाय-स्टेप कैसे भरें और नोटिफिकेशन देखें”

Leave a Comment