---Advertisement---

Residence Certificate Online Apply 2026: घर बैठे 5 मिनट में निवास प्रमाण पत्र बनाएं | Documents + Status Check

By: Rojgar Result Bharat

On: April 6, 2026

Residence Certificate Online Apply 2026
---Advertisement---

📢 Quick Update

नमस्कार दोस्तों, अगर आपको किसी सरकारी योजना, नौकरी के फॉर्म, कॉलेज एडमिशन या किसी अन्य सरकारी काम के लिए निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate) की जरूरत है, तो अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही Residence Certificate Online Apply 2026 के जरिए कुछ ही मिनटों में आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया में आपको केवल अपनी जरूरी जानकारी भरनी होती है और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। आवेदन सबमिट करने के बाद कुछ दिनों में आपका Residence Certificate जारी हो जाता है, जिसे आप आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको Residence Certificate Online Apply 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में बताने वाले हैं, ताकि आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकें।

📊 Quick Summary

DetailsInformation
Service NameResidence Certificate (निवास प्रमाण पत्र)
Name of ArticalResidence Certificate Online Apply 2026
StateBihar
Apply ModeOnline
Portal NameRTPS Bihar Portal
Application Fee₹0 – ₹20 (Service Center पर)
Certificate Processing Timeलगभग 7 – 10 दिन
Official Websiteserviceonline.bihar.gov.in

📌 निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate) क्या होता है और क्यों जरूरी है

इस लेख में हम आप सभी का हार्दिक स्वागत है। अगर आपको किसी सरकारी काम, नौकरी के फॉर्म, कॉलेज में एडमिशन या किसी योजना का लाभ लेने के लिए निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate) की जरूरत पड़ती है, तो यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। निवास प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज होता है, जो यह साबित करता है कि कोई व्यक्ति किसी राज्य, जिला या गांव का स्थायी निवासी है। आमतौर पर यह प्रमाण पत्र जिला प्रशासन, अनुमंडल या प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है, जिसमें आवेदक का नाम, पता और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज रहती है।

आज के समय में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते समय, छात्रवृत्ति पाने के लिए, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन के दौरान, या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। इसलिए लगभग हर व्यक्ति के पास यह प्रमाण पत्र होना जरूरी माना जाता है, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी न हो।

📅 निवास प्रमाण पत्र कहाँ-कहाँ काम आता है?

आज के समय में निवास प्रमाण पत्र कई सरकारी और शैक्षणिक कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में काम आता है। नीचे जानिए किन-किन कामों में इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता पड़ती है।

  • सरकारी नौकरी के आवेदन में
  • छात्रवृत्ति (Scholarship) के लिए
  • कॉलेज / यूनिवर्सिटी एडमिशन में
  • सरकारी योजनाओं में
  • जाति प्रमाण पत्र बनवाने में

👉 इसलिए लगभग हर व्यक्ति के पास यह प्रमाण पत्र होना चाहिए।

📄 निवास प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज

निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • वोटर आईडी / राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भूमि से संबंधित दस्तावेज़
  • बिजली बिल / अन्य पता प्रमाण

🚸ध्यान दें : आवेदन करते समय इन सभी दस्तावेजों को स्कैन करके या स्पष्ट फोटो के रूप में अपलोड करना होता है।

💰 आवेदन शुल्क (Application Fee)

अगर आप स्वयं ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो आमतौर पर कोई शुल्क नहीं लगता। लेकिन अगर आप किसी CSC या साइबर कैफे से आवेदन कराते हैं तो थोड़ी सेवा शुल्क लग सकता है।

CategoryFee
Online Apply₹0
CSC / Service Center₹50 – ₹100

🖥️ Residence Certificate Online Apply 2026 कैसे करें

अगर आप घर बैठे निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करें।

  • Residence Certificate Online Apply 2026 करने के लिए सबसे पहले आपको RTPS की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा, जो कि इस प्रकार है –
Residence Certificate Online Apply 2026
  • होमपेज पर आपकोलोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएँका विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करें,
  • क्लिक करने के बाद आपको सामान्य प्रशासन विभागका विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करें,
  • इसके बाद आपको आवासीय प्रमाण पत्र का निर्गमनका विकल्प मिलेगा जिसपर क्लिक करके ‘अंचल स्तर पर’ पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने इसका ‘Online Application Form’ खुलेगा, जिसमें सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सही-सही भरना होगा,
  • मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद सभी जानकारी सही भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन सफल होने के बाद आपको Application Number मिलेगा।
  • इसी नंबर से आप बाद में Status Check कर सकते हैं।

👉 ऊपर बताए गए आसान तरीके को अपनाकर आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में निवास प्रमाण पत्र के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

📊 आवेदन के बाद कितना समय लगता है

निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के बाद इसे बनने में आमतौर पर लगभग 7 से 10 दिनों का समय लग सकता है। इस दौरान संबंधित विभाग आपके द्वारा दी गई जानकारी और दस्तावेजों की जांच करता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी जानकारी सही है और आवेदक उसी स्थान का निवासी है।

कभी-कभी आवेदन की संख्या ज्यादा होने या सत्यापन प्रक्रिया में थोड़ा समय लगने के कारण प्रमाण पत्र बनने में कुछ दिन और लग सकते हैं। जब आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है, तब आप आसानी से ऑनलाइन पोर्टल से अपना निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

🔎 Residence Certificate Status Check कैसे करें

अगर आपने आवेदन कर दिया है तो आप आसानी से उसका स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • Residence Certificate Status Check करने के लिए आपको RTPS की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा,
  • होम पेज पर आपको ‘नागरिक अनुभाग’ का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें,
  • क्लिक करने के बाद आपको ‘सर्टिफिकेट डाउनलोड करें’ का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें,
  • इसके बाद आपके सामनेStatus Checkकरने का पेज खुलेगा।
  • अब इसमें आपको ‘Application Number, Applicant Name’ और ‘Captcha’ भरना होगा,
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको ‘Submit’ पर क्लिक करना होगा,
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन की पूरी स्थिति दिखाई दे जाएगी।

📥 Residence Certificate Download कैसे करें

जब आपका निवास प्रमाण पत्र बन जाता है तो आप उसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Residence Certificate Download करने के लिए आपको RTPS की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा, जो कि इस प्रकार है –

Residence Certificate Online Apply 2026
  • होम पेज पर आपको ‘नागरिक अनुभाग’ का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें,
  • क्लिक करने के बाद आपको ‘सर्टिफिकेट डाउनलोड करें’ का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें,
  • इसके बाद आपके सामनेCertificate Downloadकरने का पेज खुलेगा।
  • अब इसमें आपको ‘Application Number, Applicant Name’ और ‘Captcha’ भरना होगा,
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको ‘Download Certificate’ पर क्लिक करना होगा,
  • इसके बाद आपका Residence Certificate PDF में डाउनलोड हो जाएगा

👉 इस तरह ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स को फ़ॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के अपना Residence Certificate ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Important LinksAccess Link
Apply OnlineClick Here
Application Status CheckCheck Now
Download CertificateDownload Now
Latest Sarkari YojnaVisit Now
Join WhatsApp ChannelJoin Now
Official WebsiteVisit Now

❓ FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन बन सकता है?

हाँ, अब आप RTPS Portal के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निवास प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर निवास प्रमाण पत्र 7 से 10 दिन में बन जाता है।

निवास प्रमाण पत्र बनवाने में कितना शुल्क लगता है?

स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने पर आमतौर पर कोई शुल्क नहीं लगता

निवास प्रमाण पत्र के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी / राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य पता प्रमाण जैसे दस्तावेज की आवश्यकता पड़ सकती है।

क्या मोबाइल से भी Residence Certificate के लिए आवेदन किया जा सकता है?

हाँ, आप अपने मोबाइल फोन से भी आधिकारिक वेबसाइट खोलकर आसानी से निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है?

हाँ, आवेदन स्वीकृत होने के बाद आप आधिकारिक पोर्टल से अपना निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

🏁 Conclusion

Residence Certificate Online Apply 2026 की प्रक्रिया अब पहले से काफी आसान हो चुकी है। अगर आपको सरकारी योजना, नौकरी या पढ़ाई के लिए निवास प्रमाण पत्र की जरूरत है तो आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी इसकी सही जानकारी मिल सके।

अगर आपके मन में Residence Certificate Online Apply 2026 से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है, तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं, हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Residence Certificate Online Apply 2026: घर बैठे 5 मिनट में निवास प्रमाण पत्र बनाएं | Documents + Status Check”

Comments are closed.