---Advertisement---

Indian Navy SSR Medical Assistant Recruitment 2026 Apply Online, Eligibility, Age Limit, Salary & Full Details

By: Rojgar Result Bharat

On: April 6, 2026

Indian Navy SSR Medical Assistant Online Form 2026-27
---Advertisement---

📢 Quick Update

अगर आप 12वीं (Physics, Chemistry, Biology) से पास हैं और डिफेन्स सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो Indian Navy द्वारा निकाली गई SSR Medical Assistant Recruitment 2026-27 आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को नेवी में Medical Assistant के पद पर काम करने का अवसर मिलता है।

इस आर्टिकल में हम आपको Indian Navy SSR Medical Assistant Online Form 2026-27 से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी के साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया भी स्टेप-बाय-स्टेप समझाएंगे, इसलिए आर्टिकल को ध्यान से अंत तक जरूर पढ़ें।

📊 Quick Summary

📌 Indian Navy SSR Medical Assistant क्या है

इस लेख में हम सभी अभ्यर्थियों का हार्दिक स्वागत करते हैं। अगर आप Indian Navy में नौकरी करने का सपना देखते हैं, तो Indian Navy SSR Medical Assistant Recruitment आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को नेवी के मेडिकल विभाग में Medical Assistant के पद पर नियुक्त किया जाता है।

साथ ही पढ़ें…

Medical Assistant का मुख्य कार्य नेवी के अस्पतालों और जहाजों में मेडिकल टीम की सहायता करना होता है। इसमें मरीजों की देखभाल करना, प्राथमिक उपचार देना और डॉक्टरों के साथ मिलकर चिकित्सा सेवाओं में सहयोग करना होता है।

यह नौकरी उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो देश की सेवा के साथ-साथ एक सुरक्षित और सम्मानजनक सरकारी करियर बनाना चाहते हैं। अगर आप इस भर्ती में रुचि रखते हैं, तो पूरी जानकारी समझकर समय रहते आवेदन जरूर करें।

📅 Important Dates

👉 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय से पहले आवेदन कर दें।

📌 SSR Medical Assistant Eligibility

🎓 Educational Qualification

इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए सभी पॉइंट्स को ध्यान से समझ लें:

  • अवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है
  • 12वीं में Physics, Chemistry और Biology (PCB) विषय होना जरूरी है
  • कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक होने चाहिए
  • हर विषय (Physics, Chemistry, Biology) में कम से कम 40% अंक होना जरूरी है
  • अगर आपने Biology subject नहीं लिया है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते

📌 ध्यान दें: जो उम्मीदवार 2025-26 में 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, अगर वे बाकी सभी योग्यता पूरी करते हैं।

🎂 Age Limit

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक का जन्म 01 May 2005 से 31 October 2009 के बीच होना चाहिए
  • दोनों तारीखें (start और end date) शामिल हैं

👉 ध्यान दें: केवल वही उम्मीदवार INET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं और आगे की Stage II प्रक्रिया में शामिल होंगे, जो इस निर्धारित आयु सीमा को पूरा करते हैं।

💰 Application Fee

Navy SSR Medical Assistant 2026 में आवेदन करने के लिए केवल परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

📌 ध्यान दें: Admit Card केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जिन्होंने परीक्षा शुल्क सफलतापूर्वक ऑनलाइन जमा किया है।

🧾 Selection Process

Indian Navy SSR Medical Assistant भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।

1️⃣ Online Written Exam (INET)
2️⃣ Physical Fitness Test (PFT)
3️⃣ Medical Examination
4️⃣ Document Verification
5️⃣ Final Merit List

📝 SSR Medical Assistant 2026-27 Written Exam Pattern

  • परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न 12वीं (10+2) के स्तर के होंगे।
  • कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे
  • परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी
  • प्रत्येक गलत उत्तर देने पर (0.25) अंक दंड के रूप में काट लिया जाएगा।
  • परीक्षा Computer Based Test (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी

🏃 Physical Fitness Test (PFT)

DetailsInformation
Height157 cm
Running1.6 Km in 6 मिनट 30 सेकंड
Squats (उठक-बैठक)20 बार
Push-ups (दंड बैठक)15 बार
Bent Knee Sit-ups (पेट उठक-बैठक)15 बार
Eye Vision6/12, 6/12 → 6/6, 6/6 (CP Pass)

👉 उम्मीदवारों को फाइनल चयन के लिए Physical Test पास करना जरूरी होगा।

📄 Required Documents

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

  • 10वीं मार्कशीट
  • 12वीं मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • चालू मोबाइल नंबर
  • वैध ई-मेल आईडी

👉 इन सभी दस्तावेजों को स्कैन करके साफ और सही फॉर्मेट में तैयार रखें, ताकि ऑनलाइन आवेदन करते समय आसानी से अपलोड किया जा सके

💰 Indian Navy Medical Assistant Salary

DetailsInformation
Pay LevelLevel – 3
Basic Salary₹21,700 प्रति माह
Maximum Salary₹69,100 प्रति माह
Extra BenefitsDA, HRA, मेडिकल सुविधा और कैंटीन सुविधा का लाभ

🖥️ Indian Navy SSR Medical Assistant Online Form 2026 कैसे भरें

अगर आप Indian Navy SSR Medical Assistant Recruitment 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के फॉर्म भर सकते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा, जो इस प्रकार होगा –
SSR Medical Assistant Recruitment 2026-27
  • होम-पेज पर आपको “Join Navy / Careers” का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा,
  • क्लिक करने के बाद आपको ‘SSR (Medical)’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने ‘New Registration Form’ खुलेगा, जिसमें सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा,
  • Registration करने के बाद आपको मिले हुए User ID और Password से login करना होगा,
  • अब आपके सामने ‘Online Registration Form’ खुलेगा, जिसमें सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करना होगा,
  • इसके बाद निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा,
  • अंत में, सभी जानकारी चेक करने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना होगा,
  • भविष्य के लिए आप फॉर्म का Print या PDF सेव जरूर कर लें।

महत्वपूर्ण सलाह: फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और दस्तावेज स्पष्ट अपलोड करें, क्योंकि गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।

🏁 Conclusion

Indian Navy SSR Medical Assistant Online Form 2026-27 उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो 12वीं (PCB) पास करके डिफेंस में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अगर आप देश की सेवा के साथ एक अच्छी और सम्मानजनक नौकरी चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत बढ़िया अवसर हो सकता है।

इसलिए अगर आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं, तो बिना देरी किए समय पर आवेदन जरूर करें और अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें, क्योंकि सही दिशा में की गई तैयारी ही आपको सफलता के करीब ले जाती है।

आशा है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। साथ ही, अगर आपकेमन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं, हम आपकी मदद जरूर करेंगे।

❓ FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

SSR Medical Assistant की ट्रेनिंग कितने समय की होती है?

👉 इस भर्ती में चयन होने के बाद उम्मीदवारों को लगभग 6 से 9 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है।

Indian Navy SSR Medical Assistant में क्या Female apply कर सकती हैं?

👉 नहीं, वर्तमान में यह भर्ती केवल पुरुष (Male) उम्मीदवारों के लिए होती है।

क्या 12वीं में Biology जरूरी है?

👉 हाँ, SSR Medical Assistant पोस्ट के लिए Biology अनिवार्य विषय है, बिना इसके आवेदन नहीं कर सकते।

क्या Indian Navy SSR Medical Assistant में फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

👉 हाँ, लेकिन चयन के समय original marksheet दिखाना जरूरी होगा

क्या यह Permanent Job है?

👉 नहीं, यह Agniveer scheme के तहत आती है, जो 4 साल की सेवा होती है।

4 साल बाद क्या होगा?

👉 4 साल के बाद कुछ उम्मीदवारों को Permanent Navy में लिया जा सकता है, बाकी को बाहर कर दिया जाता है।

क्या SSR Medical Assistant में अलग-अलग राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

👉 हाँ, यह All India Level Recruitment है, कोई भी राज्य का उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।

क्या चश्मा (Spectacles) पहनने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

👉 हाँ, लेकिन उन्हें निर्धारित vision standard पूरा करना होगा।

क्या Tattoo वाले उम्मीदवार योग्य हैं?

सीमित स्थान (जैसे हाथ के अंदर) पर छोटा Tattoo मान्य हो सकता है, लेकिन बड़े Tattoo allowed नहीं होते।

क्या Indian Navy SSR Medical Assistant में फ्री खाना और रहना मिलता है?

हाँ, Navy में फ्री रहने और खाने की सुविधा दी जाती है।

क्या Indian Navy SSR Medical Assistant में NCC Certificate का फायदा मिलता है?

हाँ, NCC Certificate होने पर extra marks या preference मिल सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

3 thoughts on “Indian Navy SSR Medical Assistant Recruitment 2026 Apply Online, Eligibility, Age Limit, Salary & Full Details”

Comments are closed.